वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपने प्राइस टैग को सही ठहराया - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपने प्राइस टैग को सही ठहराया

इस लिस्ट में कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी हैं मौजूद।

4) युजवेंद्र चहल RR 6.5 करोड़

Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)
Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)

पिछले कई सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहने वाले चहल को आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए युजवेंद्र चहल ने इस सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। चहल ने आरआर प्रशंसकों को इस सीजन को संजोने के लिए बहुत सारी यादें दीं और एक चैंपियन की तरह प्रदर्शन करते हुए फ्रेंचाइजी के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे।

कलाई के स्पिनर ने आईपीएल 2022 में पर्पल कैप जीती और 17 मैचों में 19.51 की औसत से 27 विकेट लिए। उन्होंने एक पांच विकेट हॉल भी लिया जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी। उनकी गेंदबाजी में इस सीजन कई तरह विविधताएं दिखी जिस वजह से बड़े-बड़े बल्लेबाज उनके सामने फंसते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी लेग स्पिन और गुगली से कई बल्लेबाजों को फंसाया।

चहल जैसा लेग स्पिनर 6.50 करोड़ में मिलना शायद आईपीएल के इतिहास में अब तक के सबसे अच्छे सौदों में से एक है। उन्होंने जो भी मैच खेले, उसमें उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर आरआर को आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। इस सीजन उन्होंने अपनी टीम के लिए डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी की।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp