वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपने प्राइस टैग को सही ठहराया - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपने प्राइस टैग को सही ठहराया

इस लिस्ट में कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों के नाम भी हैं मौजूद।

5) अभिषेक शर्मा SRH 6.50 करोड़

Abhishek Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Abhishek Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

पंजाब के युवा और निडर ऑलराउंडर आईपीएल 2022 में सर्वश्रेष्ठ अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे। उन्हें क्रिकेट विशेषज्ञों द्वारा उच्च दर्जा दिया गया और उन्होंने सब को दिखाया कि उनके अंदर क्या काबिलियत है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को केन विलियमसन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए कहा गया और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया।

युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में SRH के लिए 14 मैच खेले और 30.43 की औसत से 426 रन बनाए। वह आईपीएल 2022 में SRH के लिए रन बनाने के मामले में सबसे आगे थे। अभिषेक ने इस सीजन में कुछ अद्भुत पारियां खेली और बहुत प्रभावशाली दिखे। उसके पास वो सभी क्वालिटी है जो एक टी-20 बल्लेबाज के पास होने चाहिए और उनके पास स्थिति की मांग के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता है।

कम उम्र होने के बावजूद 21 वर्षीय, बल्लेबाजी करते हुए बहुत परिपक्व लग रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए पावरप्ले का बेहतरीन इस्तेमाल किया। शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के उनके स्वभाव ने केन विलियमसन को अपना समय लेने की अनुमति दी। SRH ने उन पर 6.50 करोड़ खर्च किए और वो अपनी फ्रेंचाइजी के भरोसे पर पूरी तरह से खड़े उतरे।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp