वो पांच गुमनाम खिलाड़ी जो एक समय में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया करते थे - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो पांच गुमनाम खिलाड़ी जो एक समय में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया करते थे

लिस्ट में मौजूद सभी नाम देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

Dale Steyn and Virat Kohli during their RCB days in the IPL. (Photo by Cameron Spencer – GCV/GCV via Getty Images)
Dale Steyn and Virat Kohli. (Photo by Cameron Spencer – GCV/GCV via Getty Images)

भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली आधुनिक समय के क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। अगस्त 2008 में पदार्पण करने के बाद से विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 22,000 से अधिक रन बनाए हैं, और अभी भी उनकी गिनती सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक में होती है।

कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 70 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 2008 संस्करण में पदार्पण किया और तब से फ्रेंचाइजी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं, इस दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी उनके साथ रहे हैं जिन्हे आप शायद नहीं जानते हैं। इस लेख में हम उन्हीं में से कुछ खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे।

5 खिलाड़ी जो कभी आईपीएल में विराट कोहली के साथी थे, जिन्हे आप शायद ही जानते होंगे

1) एंड्र्यू मैकडोनाल्ड

Andrew Mcdonald
Andrew Mcdonald. (Photo by Mark Kolbe/Getty Images)

वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड 2012 में एक बार आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। ऑलराउंडर को 2012 में आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के तहत दिल्ली डेयरडेविल्स से आरसीबी में स्थानांतरित कर दिया गया था। 40 वर्षीय ने कुल चार मैचों में फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया, वहां उन्होंने 150 से ऊपर स्ट्राइक रेट के साथ कुल 47 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में, दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने उस सीजन में कुल दस ओवरों में पांच विकेट लिए। 2013 में, बाहर होने से पहले ऑलराउंडर ने केवल एक मैच में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में, मैकडोनाल्ड ने 2016 में भरत अरुण के साथ फ्रेंचाइजी के लिए एक गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया और अरुण के कैंप छोड़ने के बाद 2017 में आरसीबी गेंदबाजों को मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी दी गई।

उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में बात करें तो, मैकडोनाल्ड ने केवल चार टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 68 के उच्चतम स्कोर के साथ 21.4 के औसत से 107 रन बनाए। गेंदबाजी में, दाएं हाथ के गेंदबाज ने 2.46 की इकॉनमी से नौ विकेट लिए।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp