IPL 2022: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को कम पैसे में खरीदकर फ्रेंचाइजियों ने किए सबसे अच्छे सौदे - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को कम पैसे में खरीदकर फ्रेंचाइजियों ने किए सबसे अच्छे सौदे

IPL मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

5. रस्सी वैन डेर डुसेन (राजस्थान रॉयल्स, 1 करोड़)

Rassie van der Dussen. (Photo by Richard Huggard/Gallo Images/Getty Images)
Rassie van der Dussen. (Photo by Richard Huggard/Gallo Images/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के बल्लेबाज आगामी संस्करण के लिए अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम में शामिल हो रहे हैं। हालांकि रस्सी नीलामी के शुरुआती दौर में बिना बिके रह गए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन के आखिरी राउंड में खिलाड़ी को खरीदने में कामयाब रहा। उन्हें रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा था।

वह अपने मौजूदा फॉर्म के कारण फ्रेंचाइजी के लिए एक अद्भुत सौदा रहा। 33 साल के इस खिलाड़ी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय का शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 34 मैचों में 38.87 की औसत से 933 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 ओवर की अच्छी क्रिकेट खेली है। कुल मिलाकर टी-20 में उनके नाम 140 मैचों में 4129 रन हैं। हाल ही में समाप्त हुए भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे में वैन डेर डुसेन ने बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया था।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp