IPL 2022: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को कम पैसे में खरीदकर फ्रेंचाइजियों ने किए सबसे अच्छे सौदे - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को कम पैसे में खरीदकर फ्रेंचाइजियों ने किए सबसे अच्छे सौदे

IPL मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

4. डेविड वॉर्नर ( दिल्ली कैपिटल्स, 6.25 करोड़)

David Warner
David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उम्मीद से बेहद कम पैसे में खरीदकर ऑक्शन का सबसे अच्छा सौदा किया। दिल्ली स्थित फ्रेंचाइजी को ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सिर्फ 6.25 करोड़ में मिला और किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी। उम्मीद थी इस बल्लेबाज पर काफी ज्यादा बिडिंग वॉर होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स को चैंपियन से काफी उम्मीदें होंगी। वॉर्नर एक आईपीएल विजेता कप्तान हैं और लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी के अभिन्न सदस्य थे। हालांकि यह ओपनिंग-बल्लेबाज उस फ्रेंचाइजी में लौट आया है जिसके साथ उन्होंने अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की थी। वॉर्नर आईपीएल में तीन बार के ऑरेंज कैप विजेता हैं जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 150 आईपीएल मैच खेले हैं और 41.6 की शानदार औसत से 5449 रन अपने नाम किए हैं।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp