IPL 2022: अपने रफ्तार से कहर बरपाने की तैयारी कर रहे हैं एनरिक नॉर्खिया
नवंबर 2021 के बाद से एनरिक नॉर्खिया ने नहीं खेला है कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला।
अद्यतन - Apr 4, 2022 7:43 pm

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी और प्रशंसक खुशी मनाते हैं क्योंकि उनके प्रमुख खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ अपने अगले गेम से पहले अभ्यास सत्र के लिए वापस लौट आए हैं। डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने हाल ही में बताया था कि टीम 7 अप्रैल, 2022 को निर्धारित अपने अगले मैच में एनरिक नॉर्खिया और डेविड वॉर्नर की वापसी की उम्मीद कर रही है।
पोंटिंग नॉर्खिया की वापसी को लेकर काफी आशान्वित दिख रहे थे और उन्होंने कहा था कि वह मैच फिट होने और टीम में वापस आने के लिए लगभग तैयार थे। पिछले साल आयोजित T20I विश्व कप के बाद से नॉर्खिया ने कोई मैच नहीं खेला है। उन्हें पीठ की चोट के कारण आराम दिया गया था, जिस वजह से लगभग वो छह महीने से मैदान से दूर थे।
पोंटिंग ने कहा था कि, “मुझे लगता है कि उन्हें 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चार या पांच ओवर का एक और स्पैल करना होगा और फिर मुझे लगता है कि अगर उसे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से मंजूरी मिल जाती है, तो उसे वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ सकते हैं।
पोंटिंग के बयान के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को नेट्स में अभ्यास करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर नॉर्खिया की एक तस्वीर साझा की। “एनरिक नॉर्खिया। ट्रेनिंग। बस यही पोस्ट है।”
यहां देखिए एनरिक नॉर्खिया को लेकर दिल्ली कैपिटल्स का पोस्ट
एनरिक नॉर्खिया 2020 सीज़न से कैपिटल्स के साथ हैं, जब टीम ने उन्हें INR 50 लाख के आधार मूल्य पर रखा था। उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। विशेष रूप से, वर्ष 2020 में शीर्ष-पांच सबसे तेज गेंद नॉर्खिया द्वारा डाली गई थी।
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले, नॉर्खिया के चोटिल होने के कारण पूरे सत्र से बाहर होने की चर्चा थी। लेकिन अब डीसी द्वारा अभ्यास करते हुए एक पोस्ट साझा करने के साथ, पोंटिंग का बयान भी सच हो सकता है। दिल्ली ने अब तक दो मैच खेले हैं, जहां उन्हें एक में जीत मिली वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा। लेकिन नॉर्खिया, वॉर्नर और मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ियों के शामिल होने से डीसी की टीम और भी मजबूत होगी।