IPL 2022: BCCI ने IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट में किया बड़ा बदलाव, दीपक हुड्डा ने भी बढ़ाए भाव
भारतीय अंडर-19 खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी IPL 2022 मेगा नीलामी की सूची में जोड़ा गया हैं।
अद्यतन - फरवरी 12, 2022 10:55 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो दिवसीय नीलामी के चंद घंटो पहले बीसीसीआई (BCCI) ने 10 अनकैप्ड, जिनमे अंडर-19 खिलाड़ी भी शामिल हैं, खिलाड़ियों के नाम पूल में जोड़े है। जिसके बाद IPL 2022 मेगा नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 590 से बढ़कर 600 हो गई है।
साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भारत के लिए डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को IPL 2022 मेगा नीलामी की खिलाड़ी सूची में कैप्ड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया है।
दीपक हुड्डा ने नीलामी से पहले बढ़ाये भाव
भारत के ऑलराउंडर ने अहमदाबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। दीपक हुड्डा ने अपने बहुप्रतीक्षित डेब्यू के बाद अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख कर लिया है। उन्हें तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मुकाबलों में खेलने को मिला, जहां ऑलराउंडर ने 96.49 के स्ट्राइक-रेट से 55 रन बनाए।
नई IPL 2022 नीलामी सूची में, दीपक हुड्डा सेट नंबर 3 में ऑलराउंडर की सूची में शामिल हैं। इस सूची में ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और वाशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं। दीपक हुड्डा को पहले सेट नंबर 8 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था, जिसका आधार मूल्य INR 40 लाख था, जिसे भारत के लिए डेब्यू के बाद बढ़ाकर 75 लाख कर दिया गया है।
दीपक हुड्डा के बेस प्राइस में 35 लाख रुपये का इजाफा हुआ है, और IPL 2022 नीलामी में उन पर कई टीमें दांव लगा सकती हैं। भारतीय ऑलराउंडर IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा रह चुके हैं।
भारत अंडर-19 खिलाड़ियों को जोड़ा गया हैं नीलामी सूची में
इस बीच, IPL ने कथित तौर पर IPL 2022 मेगा नीलामी की शाम सभी 10 फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की एक अपडेटेड सूची सौंपी हैं, जिसमें 10 नए खिलाड़ियों को नीलामी सूची में जोड़ा गया हैं।
नवीनतम 10 जोड़े गए खिलाड़ी सभी अनकैप्ड हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के आरोन हार्डी, लांस मॉरिस और निवेथन राधाकृष्णन, जबकि भारत के अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोर, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं।
बता दें, नवीनतम खिलाड़ियों में से, हार्डी और मॉरिस ने हाल ही में समाप्त हुई बिग बैश लीग (बीबीएल) 2021-22 में पर्थ स्कॉर्चर्स का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि राधाकृष्णन हाल ही में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। दूसरी ओर, सभी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भारत के हालिया अंडर-19 विश्व कप 2022 जीतने वाले अभियान का हिस्सा थे।