IPL 2022 सीजन का पहला कोरोना संक्रमित मामला दिल्ली कैपिटल्स की टीम में निकला जिसमें फीजियो पैट्रिक फरहार्ट पाए गए संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन का पहला कोरोना संक्रमित मामला दिल्ली कैपिटल्स की टीम में निकला जिसमें फीजियो पैट्रिक फरहार्ट पाए गए संक्रमित

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को IPL 2022 सीजन में अपना अगला मुकाबला 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 16 अप्रैल को खेलना है।

Patrick Farhart. (Photo Source: BCCI)
Patrick Farhart. (Photo Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम में दर्ज किया गया है। जिसमें टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को इस सीजन में अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 16 अप्रैल को खेलना है।

बायो-बबल में इस सीजन सपोर्ट स्टाफ में कोरोना का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि फरहार्ट को कोरोना संबंधित किसी तरह का लक्षण पाया गया था या नहीं। लेकिन टीम के मेडिकल स्टाफ को यह साफ हिदायत जरूर दी गई है कि वह लगातार फरहार्ट के स्वास्थ्य पर अपनी नजरें बनाकर रखें।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के सहायक फीजियो धनंजया कौशिक अब फरहार्ट की अनुपस्थिति में उनकी जगह संभालेंगे। जिसमें नियमों के अनुसार फरहार्ट को अब अगले 7 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना पड़ेगा जिसमें 6वें और 7वें दिन उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा जो निगेटिव आने के बाद ही वह टीम के बायो-बबल से जुड़ पायेंगे।

वहीं पिछले सीजन में नियमों के अनुसार जहां कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के नजदीकि संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेशन में जाना पड़ता था, वहीं इस सीजन में जब तक किसी में कोरोना संबंधित लक्षण नहीं दिख जाते उन्हें आइसोलेशन में नहीं जाना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला RCB के खिलाफ 16 अप्रैल को खेलना है

IPL 2022 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 16 अप्रैल को खेलना जिस पर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है और मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। वहीं यदि नए नियमों के अनुसार बात की जाए तो मुकाबले को उसी समय रीशेड्यूल किया जाएगा जब टीम के पास 12 खिलाड़ी से कम मैच में चयन के लिए उपलब्ध हों।

लेकिन यदि मैच को रीशेड्यूल नहीं किया जाता और टीम मैदान पर उतरने में सक्षम नहीं होती तो ऐसी स्थिति में विपक्षी टीम को 2 अंकों का लाभ सीधे तौर पर मिल जाएगा। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी फिलहाल ऐसी किसी भी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उनका कोई भी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है।

close whatsapp