IPL 2022: आईपीएल पर छाया कोरोना का संकट, DC का एक खिलाड़ी पाया गया कोरोना संक्रमित - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल पर छाया कोरोना का संकट, DC का एक खिलाड़ी पाया गया कोरोना संक्रमित

DC के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट का कोरोना संक्रमित होना महंगा साबित हो रहा है।

Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बायो-बबल में कोविड-19 ने एंट्री मार ली है। अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की मुश्किलें बढ़ने के साथ-साथ जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सुचारु रूप से आगे बढ़ने में मुश्किलें खड़ी हो सकती है, क्योंकि DC के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट का कोरोना संक्रमित होना टीम के लिए महंगा साबित हो रहा है।

अब बुरी खबर ये हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कैंप में एक खिलाड़ी कोविड-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद फ्रेंचाइजी को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने अगले मैच के लिए पुणे की अपनी निर्धारित यात्रा को रद्द करना पड़ा। यह आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

आईपीएल 2022 पर छाया कोरोना का संकट

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को अपना अगला आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ पुणे के MCA स्टेडियम में 20 अप्रैल को खेला जाना है, जिसके लिए टीम को 18 अप्रैल को पुणे के लिए निकलना था, लेकिन एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद, उनकी पुणे की यात्रा रद्द कर दी गई है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों को अपने-अपने कमरों में क्वारंटाइन के निर्देशित कर दिया गया है। अब 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को DC के सभी सदस्यों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी।

क्रिकबज के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (DC) का एक खिलाड़ी, जिसका नाम अभी उजागर नहीं किया है, रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। परिणाम की पुष्टि के लिए उक्त खिलाड़ी का आगे आरटी-पीसीआर परीक्षण होगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अन्य खिलाड़ियों और दस्ते के सदस्यों को भी अपने अगले मैच के लिए पुणे जाने से पहले कोविड-19 परीक्षण से गुजरना होगा। परिक्षण नकारात्मक आने पर ही पुणे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दें, BCCI द्वारा लागू किए गए नियमों के अनुसार, कोविड-19 संकट के बीच एक प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतारने में विफल रहने वाली टीमों के मैचों को स्थगित कर दिया जाएगा। यदि यह संभव नहीं है, तो इस मुद्दे को आईपीएल तकनीकी समिति को भेजा जाएगा और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

close whatsapp