IPL 2022 के आगामी सीजन से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के आगामी सीजन से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंपी

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में धोनी की कप्तानी में अपने 4 खिताब जीते हैं।

MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni and Ravindra Jadeja. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन शुरू होने में अब सिर्फ 2 दिन से कम का समय बचा है, जिसमें इस सीजन की शुरूआत 26 मार्च से गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के साथ होगी। जिसमें दोनों टीमों के बीच सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए अब तक कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी फैंस को चौकाने का काम किया है। जिसमें उन्होंने आगामी सीजन की शुरुआत होने से पहले टीम की कप्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला लिया है।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मेगा ऑक्शन के पहले जिन 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया था, उसमें पहले नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था जिनको टीम टीम ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले की आधिकारिक पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए की गई है।

12 में 11 सीजन में टीम ने प्लेऑफ में बनाई है अपनी जगह

अभी तक IPL के इतिहास में देखा जाए तो मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे सफल टीम खिताबी जीत मामले में साबित हुई है। वहीं टीम ने अभी तक खेले 12 सीजन में से 11 बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। जिससे साफ पता चलता है कि चेन्नई की टीम IPL में सबसे सफल क्यों मानी जाती है।

वहीं रवींद्र जडेजा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने IPL करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ की थी, जिसके बाद साल 2012 के सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बने थे। जिसके बाद सिर्फ 2016 और 2017 के सीजन में जब CSK को प्रतिबंधित किया गया था, उस समय जडेजा ने दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेला था।

IPL इतिहास में ऐसा पहली बार कप्तानी के मामले में देखने को मिलेगा जब किसी पूरी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी कोई दूसरा खिलाड़ी कर रहा होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि धोनी का क्या यह आखिरी IPL सीजन होगा।

close whatsapp