अप्रैल 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से - क्रिकट्रैकर हिंदी

अप्रैल 22- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं

Aakash Chopra Mitchell Marsh & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)
Aakash Chopra Mitchell Marsh & Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

1. IPL 2024: RR के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे 100वां मैच

मुंबई इंडियंस आज (22 अप्रैल) सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह मैच MI कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए बड़ा ही खास रहने वाला है। हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी के लिए आज अपना 100वां मैच खेलने वाले हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. आईपीएल 2024 से बाहर हुए दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श

आईपीएल 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श सीजन से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग में चोट के इलाज के लिए मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे।

3. IPL 2024: अंपायर से उलझना विराट कोहली को पड़ गया भारी, अब अनुभवी बल्लेबाज को देना होगा जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली अपने आउट होने के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे, उन्हें फील्ड अंपायर के साथ काफी बहस करते हुए देखा गया था।  विराट कोहली के ऊपर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

4. IPL 2024: ‘देर रात तक करते है ये सब काम…’ सुरेश रैना ने आईपीएल की 3 टीमों के खोले बड़े राज

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसके दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी आईपीएल टीमों की आलोचना की है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. IPL 2024: “वह बहुत जल्दी आक्रामक हो…”- RR vs MI क्लैश से पहले रियान पराग को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन रियान पराग (Riyan Parag) शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में उन्होंने टीम के लिए मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली थी। क्रिकेट कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि RR vs MI क्लैश में सबकी नजरें रियान पराग के प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. IPL 2024: फैन ने रोहित शर्मा सहित MI टीम के सभी खिलाड़ियों का जीता दिल, आप भी देखें वीडियो

RR vs MI मैच के शुरू होने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जयपुर की सड़कों पर मुंबई इंडियंस को कोई भी परेशानी ना हो इसीलिए एक फैन ने टीम की बस को जाम से बाहर निकाला। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. IPL 2024: आउट ऑफ़ फॉर्म यशस्वी जायसवाल और हार्दिक पांड्या को लेकर आरोन फिंच ने रखा अपना पक्ष

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल को लेकर अपना पक्ष रखा है। (यहां पढ़े पूरी खबर)

8. VIDEO: रातों-रात कोलकाता से मुंबई पहुंचे विराट, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए सीधे कोलकाता से मुंबई पहुंच गए। कोहली के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. रजत पाटीदार से बल्लेबाजी में हुई ये गलती जिसे एरोन फिंच ने पकड़ लिया; किसी ने नहीं किया होगा नोटिस?

KKR के खिलाफ मैच के दौरान RCB के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया, उसको लेकर पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका मानना है कि रजत पाटीदार ने जो शॉट सेलेक्शन किया वह बेहद ही खराब था। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. R Sai Kishore’s salary in IPL 2024: GT के आर साई किशोर की सैलरी सुनकर नहीं होगा कानों को यकीन

पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 4 विकेट चटकाकर साई किशोर ने गुजरात टाइटंस के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया। इस मैच के बाद साई किशोर पूरे इंटरनेट पर छा गए हैं, आइए इस खबर के जरिए उनकी आईपीएल सैलरी के बारे में जानें-

close whatsapp