IPL 2024: अंपायर से उलझना विराट कोहली को पड़ गया भारी, अब अनुभवी बल्लेबाज को देना होगा जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अंपायर से उलझना विराट कोहली को पड़ गया भारी, अब अनुभवी बल्लेबाज को देना होगा जुर्माना

जिस गेंद पर विराट कोहली आउट हुए वो उनकी कमर से थोड़ी ऊपर थी, लेकिन इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया

Virat Kohli (Photo Source X)
Virat Kohli (Photo Source X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया था। इस मुकाबले को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। हालांकि, मैच के दौरान आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को फील्ड अंपायर के साथ अपने आउट होने को लेकर काफी बातचीत करते हुए देखा गया था।

विराट कोहली अपने आउट के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और उन्हें फील्ड अंपायर के साथ काफी बहस करते हुए देखा गया। इसी के साथ अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आईपीएल के नियम का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया है। बता दें, विराट कोहली इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 7 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, जिस गेंद पर विराट कोहली आउट हुए वो उनकी कमर से थोड़ी ऊपर थी, लेकिन इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

विराट कोहली इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वो लगातार इस चीज को लेकर फील्ड अंपायर से बहस कर रहे थे। यही नहीं जब कोहली वापस पवेलियन जा रहे थे तब उन्हें डस्टबिन को भी मारते हुए देखा गया। विराट कोहली की इसी हरकत की वजह से उनको आईपीएल के नियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

विराट कोहली ने किया है नियम का उल्लंघन

आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘विराट कोहली जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज हैं उन पर 21 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मैच 36 के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रेफरी की सजा को भी मान लिया है।’

विराट कोहली ने सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन आरसीबी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। टीम ने अभी तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उन्हें जीत मिली है, जबकि 7 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?