IPL 2024: फैन ने रोहित शर्मा सहित MI टीम के सभी खिलाड़ियों का जीता दिल, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: फैन ने रोहित शर्मा सहित MI टीम के सभी खिलाड़ियों का जीता दिल, आप भी देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के कैप्शन पर मुंबई इंडियंस ने लिखा कि, 'दिल जीत लिया सनी भाई।'

MI Fan Beautiful Gesture (Pic Source-X)
MI Fan Beautiful Gesture (Pic Source-X)

आज यानी 22 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इस शानदार मैच के शुरू होने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जयपुर की सड़कों पर मुंबई इंडियंस को कोई भी परेशानी ना हो इसीलिए एक फैन ने टीम की बस को जाम से बाहर निकाला।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की टीम बस में सभी खिलाड़ी बैठे हुए हैं और जयपुर में जाम लगा हुआ है। इतनी देर में Sunny नाम के एक फैन ने बेहतरीन तरीके से जाम को हटाया और मुंबई इंडियंस की टीम की बस को उनके होटल में आराम से पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

यही नहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को भी इस फैन के लिए बस के अंदर से ही जमकर चीयर करते हुए देखा गया। रोहित शर्मा सहित मुंबई टीम के सभी खिलाड़ी बस के अंदर से Sunny के लिए ताली बजा रहे थे और उनकी तारीफ कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के कैप्शन पर मुंबई इंडियंस ने लिखा कि, ‘दिल जीत लिया सनी भाई।’

यह रही वीडियो:

मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस सीजन में हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने अभी तक 7 मैच खेले हैं जिसमें से टीम ने तीन में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अगर मुंबई को अपनी जगह बनानी है तो उन्हें राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करनी बेहद जरूरी है।

राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने 7 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। 12 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले पायदान पर है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?