IPL 2024: RR के खिलाफ मैच में Hardik Pandya हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे 100वां मैच

IPL 2024: RR के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे 100वां मैच

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज (22 अप्रैल) हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए अपना 100वां मैच खेलने वाले हैं।

Hardik Pandya (Photo Source BCCI/IPL)
Hardik Pandya (Photo Source BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 7 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए  MI को आगामी मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।

मुंबई इंडियंस आज (22 अप्रैल) सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह मैच MI कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए बड़ा ही खास रहने वाला है। हार्दिक पांड्या फ्रेंचाइजी के लिए आज अपना 100वां मैच खेलने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए 99 मैचों में ऐसा रहा है Hardik Pandya का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले MI ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उसके बाद पांड्या गुजरात टाइटंस से जुड़े और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया। हार्दिक के नेतृत्व में GT ने पहले ही सीजन खिताब जीता था, वहीं आईपीएल 2023 सीजन में टीम रनरअप बनी थी।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। हार्दिक पांड्या ने MI के लिए अब तक 99 मैचों में 37.86 के औसत और 133.49 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं।

आईपीएल 2024 के इस सीजन में हार्दिक पांड्या के अब तक की प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 मैचों में 23.5 के औसत से 141 रन बनाए हैं, और मात्र 4 विकेट लिए हैं।

मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं हार्दिक

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को ट्रेड के माध्यम से टीम का हिस्सा बनाने के बाद कप्तान नियुक्त कर दिया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से रोहित शर्मा के फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं। फैंस स्टेडियम में हार्दिक के खिलाफ हूटिंग और नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस के इस बर्ताव के चलते हार्दिक पांड्या का मनोबल टूट रहा है और वह इस वक्त मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। शायद जिसका असर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी पड़ रहा है।

 

close whatsapp