IPL 2022: विराट कोहली ने ऋषभ पंत का हवा में उछलकर लपका हैरतअंगेज कैच तो वायरल हुआ उनका पुराना ट्वीट - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: विराट कोहली ने ऋषभ पंत का हवा में उछलकर लपका हैरतअंगेज कैच तो वायरल हुआ उनका पुराना ट्वीट

विराट कोहली DC के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप रहे, लेकिन जबरदस्त फील्डिंग से फैंस का जीता दिल।

Virat Kohli. (Photo Source: Disney+Hotstar)
Virat Kohli. (Photo Source: Disney+Hotstar)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 27वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 16 रनों से मात देकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। यह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की चौथी जीत है, जिसमे टीम के सीनियर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे पाए है।

विराट कोहली जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अभी तक अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ भी मात्र 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, लेकिन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपनी इलेक्ट्रिक फील्डिंग से अपने फैंस का दिल जीत लिया।

विराट कोहली ने लपका हैरतअंगेज कैच

इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुकाबले में विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (34) का हवा में उछलकर एक हैरतअंगेज कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) की पारी के 17वें ओवर में मोहम्मद सिराज की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। ऋषभ पंत ने  कवर्स के ऊपर से शॉट खेला, लेकिन उसी  दिशा में फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लपक लिया। इस हैरतअंगेज कैच को लपटकते हुए विराट कोहली ने अपनी शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया।

यहां देखें विराट का ये शानदार कैच –

https://twitter.com/TArak_KOhli/status/1515384546207752193?

विराट कोहली के शानदार कैच को पूरा करने के तुरंत बाद उनका एक हालिया पोस्ट वायरल हो रहा है। 11 अप्रैल को, 33 वर्षीय बल्लेबाज ने जिम सत्र में पसीना बहाते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने आरसीबी के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच शंकर बसु के शब्दों का भी जिक्र किया था, जिससे वह काफी प्रेरित हुए थे।

विराट कोहली की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई, क्योंकि वह अपनी जबरदस्त फिटनेस के चलते ऋषभ पंत के महत्वपूर्ण कैच को लपकने में कामयाब रहे, और फैंस ने इस पोस्ट को नोटिस करने में देर नहीं लगाई।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा था: “एक अच्छे प्रयास और एक अच्छे कैच के बीच का अंतर वह काम है जो आप जिम में करते हैं – शंकर बसु। मुझमें हर बार 1 प्रतिशत बेहतर होने के रवैया को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद बसु सर।”

यहां देखे विराट कोहली की पुरानी पोस्ट –

close whatsapp