IPL 2022: आयुष बडोनी ने अपने सफल आईपीएल डेब्यू के बाद मेंटर गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आयुष बडोनी ने अपने सफल आईपीएल डेब्यू के बाद मेंटर गौतम गंभीर पर दिया बड़ा बयान

आयुष बडोनी के करियर को निखारने में गौतम गंभीर की अहम भूमिका है।

Ayush Badoni and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter/IPL)
Ayush Badoni and Gautam Gambhir (Image Source: BCCI/Twitter/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक ऐसा  मंच है, जहां हर साल कई युवा खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलता है। आईपीएल (IPL) ने दुनियभार के कई खिलाड़ियों के हुनर को पहचान दिलाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

ऐसा ही एक हुनरबाज, भारतीय युवा बल्लेबाज, आयुष बडोनी इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने आईपीएल (IPL) में मिले अपने पहले ही मौके में अपनी गहरी छाप छोड़ी हैं। 28 मार्च को जारी आईपीएल का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। इस मैच में अपनी विस्फोटक पारी से राहुल तेवतिया ने खूब वाहवाई लूटी, लेकिन आयुष बडोनी भी कम चर्चा में नहीं हैं।

दिल्ली के 22 वर्षीय बल्लेबाज आयुष बडोनी ने आईपीएल (IPL) 2022 में अपने डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दबाव में 54 रनों की शानदार पारी खेल कर सभी को प्रभावित कर दिया है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपना आईपीएल डेब्यू मैच हार गई, लेकिन आयुष बडोनी ने अपनी चौफेर बल्लेबाजी से  खूब शुर्खिया बटोरी, और यहां तक कि उनके कप्तान केएल राहुल ने उन्हें अपनी टीम का बेबी एबी डिविलियर्स बताया।

आयुष बडोनी के करियर को निखारने में गौतम गंभीर का है अहम रोल

आपको बता दें, आयुष बडोनी दिल्ली क्रिकेट में संघर्षरत खिलाड़ी हैं। जूनियर लेवल पर अपने बल्लेबाजी का जौहर दिखाने के बावजूद, उन्हें दिल्ली की तरफ से ज्यादा मौका नहीं दिए गए। हालांकि, आखिर में दाएं-हाथ के युवा बल्लेबाज को  गौतम गंभीर के रूप में एक सही मेंटर मिल ही गया।

युवा बल्लेबाज के करियर को निखारने में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर गौतम गंभीर की अहम भूमिका है। अपने आईपीएल (IPL) 2022 डेब्यू में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी शानदार पारी के बाद, आयुष बडोनी ने गौतम गंभीर की प्रशंसा की, और उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया।

MSN.com के अनुसार, बडोनी बदोनी ने कहा: “गौतम भैया ने मेरा बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे सिर्फ गेंद खेलने की सलाह दी, गेंदबाज को नहीं। इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहा, यह कहते हुए कि सीनियर खिलाड़ी मैच की स्थिति को संभाल लेंगे। उन्होंने कहा आप हमें अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं, हम आपका अपना खेल निखारने के लिए पूरा वक्त देंगे। इस प्रकार, मैं स्वतंत्र रूप से खेल पाया।”

उन्होंने अंत में कहा: “मुझे दिल्ली के लिए मौका नहीं मिला। मैंने अपना खेल बढ़ाया, नए शॉट आजमाए, नए शॉट सीखे और इससे मुझे टी20 क्रिकेट में मदद मिली। मेरा नाम तीन साल से आईपीएल नीलामी में आ रहा था, लेकिन मैं बिना बिके रह गया। जब इस बार नीलामी में मेरा नाम आया, तो मेरा दिल जोरो से रहा था।”

close whatsapp