IPL 2022: रॉबिन उथप्पा ने CSK से जुड़ने के बाद एमएस धोनी के साथ अपनी पहली बातचीत का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रॉबिन उथप्पा ने CSK से जुड़ने के बाद एमएस धोनी के साथ अपनी पहली बातचीत का खुलासा किया

रॉबिन उथप्पा एमएस धोनी के ईमानदार होने से काफी प्रभावित थे।

Robin Uthappa. (Photo Source: IPL/BCCI)
Robin Uthappa. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2021 (IPL 2022) से पहले राजस्थान रॉयल्स से CSK में स्थानांतरित होने के बाद पिछले साल एमएस धोनी के साथ हुई अपनी पहली बातचीत के बारे में खुलासा किया। उन्हें पिछले सीजन की शुरुआत में मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट के अंत में चार मैच खेले और 115 रन से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान को प्रभावित किया।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉबिन उथप्पा को 2 करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य में वापस टीम से जोड़ा था।  हाल ही में उन्होंने उस समय को याद किया जब वह पिछले साल CSK कैंप से जुड़े थे। अनुभवी क्रिकेटर ने एमएस धोनी के साथ हुई अपनी पहली बातचीत के बारे में भी खुलासा किया।

सीएसके (CSK) ने मुझे बता दिया था कि मुझे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है: रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने बताया कि वह एमएस धोनी के ईमानदार होने से काफी प्रभावित थे। अनुभवी बल्लेबाज ने बताया पूर्व कप्तान ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेइंग इलेवन में सीधे जगह नहीं मिल पाएगी, और उन्हें आईपीएल 2022 (IPL 2022) तक इंतजार करना होगा।

रॉबिन उथप्पा ने आर अश्विन को उनके यूट्यूब चैनल पर बताया: “एमएस धोनी के साथ उस बातचीत में एक बात मुझे अच्छी लगी कि उसी दिन उन्होंने मुझसे कहा था कि अब तक, मैं सीधे उनकी प्लेइंग इलेवन में नहीं आता। उन्होंने मुझसे साफ-साफ कहा कि हम देखेंगे कि यह कुछ महीनों में कहां जाता है, लेकिन इस समय मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं। जब मैं आया तो उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है। वास्तव में अच्छी बात यह थी कि उसके बाद हर 4-5 दिन में एक बार कोई न कोई कोच आकर मुझसे बात करता था।”

आपको बता दें, जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में, अनुभवी बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेइंग इलेवन में नियमित रूप से मौका दिया जा रहा है। रॉबिन उथप्पा ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक तीन मैचों में 91 रन बनाए है, जिसमे एक अर्धशतक शामिल है।

close whatsapp