IPL 2022: क्या KKR के गेंदबाजों ने पृथ्वी शॉ के सामने हार मान ली थी? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या KKR के गेंदबाजों ने पृथ्वी शॉ के सामने हार मान ली थी? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन ठोके।

Prithvi Shaw and Shreyas Iyer (Photo Source: IPL/BCCI)
Prithvi Shaw and Shreyas Iyer (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन का 19वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 10 अप्रैल को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया।  इस मैच में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पहले बल्लेबाजी करने उतारा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पृथ्वी शॉ (51) और डेविड वार्नर (61) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े और साथ ही पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स (DC) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने पहाड़ जैसा 216 रनों का लक्ष्य रखने में मदद की। जिसके जवाब में कोलकाता 171 रनों पर सीमट गई, और दिल्ली ने ये मैच 44 रनों से जीत लिया।

इस एकतरफा आईपीएल 2022 (IPL 2022) मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बेबस भी कर दिया था। विरोधी टीम की कोई भी तरकीब युवा सलामी बल्लेबाज के खिलाफ काम नहीं आ सकी, लेकिन अंततः वरुण चक्रवर्ती को सफलता मिल ही गई।

पृथ्वी शॉ को रोक पाना मुश्किल था: श्रेयस अय्यर

आपको बता दें, पृथ्वी शॉ ने 29 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत से ही कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, और मैच के बाद विरोधी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी ये बात स्वीकार की हैं कि उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज के लिए कोई तरकीब नहीं सूझ रही थी।

श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा: “पृथ्वी शॉ एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में खेल को बदल सकते हैं। मैं उसके साथ पहले भी खेल चुका हूं, जाहिर है। वह अच्छे शॉट मारता है और यहां तक कि एक कप्तान के रूप में, मैं यह नहीं समझ पा रहा था कि उसके लिए मैदान कैसे सेट किया जाए। उन्होंने पहले ओवर से ही अच्छी शुरुआत की। पृथ्वी शॉ  ने गेंदबाजों को रडार पर लिया। सच कहूं तो हमें पता नहीं था कि उस समय क्या करना है।”

उन्होंने अंत में कहा: “पृथ्वी वह है जो स्पिनरों के खिलाफ वास्तव में बड़े शॉट्स नहीं खेलता है। उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छा खेला। उन्होंने शुरुआत में अच्छी साझेदारी की और लय को आगे बढ़ाया। चूंकि पृथ्वी ने अच्छी शुरुआत की, इसलिए मैंने उन्हें मिली गति को सीमित करने की कोशिश की। मुझे लगा कि वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण अनुभवी गेंदबाज हैं, और उस समय उसे रोक सकते थे, और हमें अच्छी पकड़ दे सकते थे।”

close whatsapp