IPL 2022: 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का 15 वां सीजन
आईपीएल के इस सीजन में कुल 10 टीमें खेलती हुई नजर आएगी।
अद्यतन - Feb 24, 2022 10:48 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 26 मार्च को शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार की मांगों को स्वीकार कर लिया है, मेजबान प्रसारक ने शनिवार की शुरुआत के लिए कहा था, जैसा कि पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। उसके बाद गुरुवार (24 फरवरी) शाम को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल (जीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इस मीटिंग में गवर्निंग काउंसिल ने एक और खबर की पुष्टि की है कि आईपीएल का आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा, जिसमें मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच होंगे। लीग के लिए चार स्टेडियमों को निर्धारित किया गया है, जिसमें वानखेड़े में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और बाकी के 15 मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मेंं खेले जाएंगे।
आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि, “आईपीएल 26 मार्च से शुरू होगा, पूरे कार्यक्रम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस सीजन से हमारे पास भी दर्शक होंगे लेकिन महाराष्ट्र सरकार की नीति के अनुसार। इस दौरान स्टेडियम की क्षमता 25 या 50 प्रतिशत होगी या नहीं यह सरकार के निर्देश द्वारा तय किया जाएगा।” आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।
भारत में ही खेला जाएगा IPL का 15 वां सीजन
इसके अलावा, यह बताया गया है कि COVID-19 मामलों में सुधार के बाद यह मार्की टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत में ही खेला जाएगा। इससे पहले यह अफवाह आई थी कि टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, यूएई या श्रीलंका में से कहीं खेला जा सकता है।
पिछले संस्करण में, किसी भी टीम के लिए कोई घरेलू लाभ नहीं था क्योंकि कई टीमों में COVID-19 के प्रकोप के कारण टूर्नामेंट के रुकने से पहले फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग स्टेडियम में जाकर ग्रुप स्टेज मैच खेले और कोरोना के बढ़ते मामले को देखने के बाद इस लीग को अनिश्चित काल के लिए निलंबित करना पड़ा। वहीं इसका दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था।
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स गत चैंपियन हैं और उनकी नजर इस बार रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले पांचवें खिताब पर होगी। इस लीग में सबसे अधिक ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के नाम है, फ्रेंचाइजी अब तक कुल 5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।