IPL 2022: आईपीएल में तीसरा शतक जड़ते ही जोस बटलर ने अपने ड्रीम ओपनिंग जोड़ीदार चुने
जोस बटलर 2018 सीजन से राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा है।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2022 12:41 अपराह्न

राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस समय जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में जबरदस्त फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए लगातार रन बना रहे है।
22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 34वें मैच में जोस बटलर ने एक और धमाकेदार शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 15 रनों से यह मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) 10 अंको के साथ आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं।
आईपीएल में तीसरा शतक जड़ते ही जोस बटलर ने अपनी ड्रीम ओपनिंग जोड़ी चुनी
जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 65 गेंदों में 9 चौको और 9 छक्कों की मदद से 116 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ये इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार दूसरा और सीजन का तीसरा शतक है। उन्होंने अब तक अपनी सात परियों में 491 रन बनाए हैं।
DC के खिलाफ RR के लिए मैच जीतने के बाद, जोस बटलर ने क्रिकेट जगत के अतीत और वर्तमान युगों से अपने पसंदीदा सलामी बल्लेबाजों को चुना है। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स और भारत के कप्तान रोहित शर्मा को अपने ड्रीम ओपनिंग पार्टनर के रूप में नामित किया है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ बातचीत के दौरान जोस बटलर ने कहा कि उन्हें सर विवियन रिचर्ड्स को टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगता और साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को मौजूदा दौर का ड्रीम सलामी बल्लेबाज बताया। ये दोनों दिग्गज उनके वर्तमान और पिछले युगों से ड्रीम सलामी बल्लेबाजी जोड़ीदार है।
Jos Buttler (in Espn Cricinfo) said "My dream opening partner will be Rohit Sharma from current Era".
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 22, 2022
आपको बता दें, जोस बटलर और रोहित शर्मा दोनों मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल (IPL) में एक-साथ खेल चुके हैं। रोहित शर्मा साल 2011 से अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा है, जबकि इंग्लैंड के क्रिकेटर साल 2016 और 2017 में मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके है, और 2018 सीजन से वह राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम के साथ है।