IPL 2022: क्या पोलार्ड खुद MI की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए या फिर फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: क्या पोलार्ड खुद MI की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए या फिर फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्ता?

खराब फॉर्म से जूझ रहे कायरन पोलार्ड को मुंबई ने दिखाया बाहर का रास्ता!

Kieron Pollard and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/IPL)
Kieron Pollard and Rohit Sharma (Image Source: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) ने 12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 59वें मैच के लिए अनुभवी ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के अपने फैसले से कई लोगों को चौंका दिया।

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद कायरन पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए, ट्रिस्टन स्टब्स को पदार्पण करने का मौका दिया, वहीं ऋतिक शौकीन को भी शामिल किया।

हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को कड़ी टक्कर दी और अंत में यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

कायरन पोलार्ड खुद होना चाहते थे टीम से बाहर

टॉस के बाद साक्षात्कार के दौरान, रोहित शर्मा ने बताया कि उनके लिए अनुभवी कैरेबियाई ऑलराउंडर को बाहर करना आसान नहीं था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का कायरन पोलार्ड का खुद का विचार था और वह बाहर बैठने के लिए तैयार था।

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कहा, “पोलार्ड वो थे जो हमारे पास आए और वह ड्रॉप होने के लिए तैयार थे। हम कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं और हमें यह देखने को मिला कि उन्हें क्या पेशकश करनी है।”

आपको बता दें, कायरन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन किया था, लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 11 मैचों में सिर्फ 141 रन बनाए, जबकि गेंद के साथ केवल चार विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल में पोलार्ड के नंबरों की बात करें तो दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने कुल 189 मैच खेले हैं जिसमे 28.67 के औसत से 3412 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 16 अर्द्धशतक लगाए हैं, जबकि अब तक 69 विकेट लिए हैं।

 

close whatsapp