अब IPL 2022 सीजन को लेकर लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में की इस दिग्गज खिलाड़ी की नियुक्ति - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब IPL 2022 सीजन को लेकर लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में की इस दिग्गज खिलाड़ी की नियुक्ति

विजय दहिया इस समय उत्तर प्रदेश रणजी टीम के मुख्य कोच के पद पर हैं।

IPL trophy. (Photo Source: Twitter)
IPL trophy. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 8 जगह पर कुल 10 टीमें दिखने वाली हैं, जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजियों के रूप में अहमदाबाद और लखनऊ को शामिल किया गया है। जिसमें दोनों ही नई फ्रेंचाइजियों ने अपने पहले सीजन में हिस्सा लेने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी कड़ी में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के सहायक कोच के तौर पर 48 वर्षीय विजय दहिया को नियुक्त किया है।

बता दें कि विजय दहिया इस समय उत्तर प्रदेश रणजी टीम के मौजूदा मुख्य कोच हैं। वहीं इससे पहले भी दहिया IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका को निभा चुके हैं। जिसमें साल 2012 और 2014 में उन्हीं के कार्यकाल के दौरान टीम ने IPL ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके अलावा दहिया ने दिल्ली रणजी टीम के कोच की भूमिका को भी निभाया है।

विजय दहिया ने इस नई भूमिका को मिलने के बाद अपनी खुशी को व्यक्त किया जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया में उनके छपे बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि, लखनऊ फ्रेंचाइजी की तरफ से मिली मुझे यह जिम्मेदारी के लिए मैं काफी खुश हूं और सभी के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करुंगा।

गौतम गंभीर को प्रेरणा देने वाली भूमिका को निभाना होगा

लखनऊ फ्रेंचाइजी को लेकर बात की जाए तो पिछले 1 हफ्ते में टीम के सपोर्ट स्टाफ में कई नियुक्ति लगातार देखने को मिली हैं। जिसमें मुख्य कोच के पद पर एंडी फ्लावर को नियुक्त किए जाने के अलावा पूर्व IPL विजेता कप्तान गौतम गंभीर को टीम का मेंटोर नियुक्त किया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम के मालिक संजीव गोयनका ने गौतम गंभीर की नियुक्ति को लेकर अपनी खुशी को व्यक्त किया था।

जिसमें उन्होंने अपने दिए बयान में कहा कि, गौतम की मुख्य भूमिका टीम में दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देने की होगी। इसके अलावा उन्हें फ्रेंचाइजी को लंबे समय के लिए आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने में मदद मिल सके। जिसमें गौतम ने इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के लिए ऐसा ही किया था, जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयार किया था।

close whatsapp