IPL 2022: क्या मुंबई इंडियंस (MI) में अब वापसी की काबिलियत नहीं रही? लसिथ मलिंगा ने दिया बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
अद्यतन - Apr 17, 2022 5:31 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जारी 15वां संस्करण मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक का शायद सबसे सबसे भयानक सीजन है। पांच प्रतिष्ठित खिताबों के साथ आईपीएल (IPL) में अब तक की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) की हालत जारी आईपीएल 2022 (IPL) में बेहद खराब है।
रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक अपना खाता तक नहीं खोल पाई है, उन्होंने अब तक खेले गए अपने सभी छह मैच हारे है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने लगातार अपने छह मैच गवाएं हो, जिससे फैंस और क्रिकेट पंडित सभी हैरान है।
मुंबई इंडियंस (MI) में है वापसी की काबिलियत?
इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के हौसला अफजाई के लिए सामने है। श्रीलंकाई दिग्गज ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए ट्विटर पर एक खास संदेश साझा किया है। लसिथ मलिंगा ने अपने संदेश में कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) को कमजोर ना समझें, यह टीम वापसी के लिए जानी जाती है, और उनमे वापसी की काबिलियत है।
लसिथ मलिंगा ने ट्विटर पर लिखा: “मुंबई इंडियंस (MI) टीम हमेशा वापसी के लिए पहचानी जाती है। इस सीजन यह टीम प्लेऑफ में पहुंचती है या नहीं, यह अलग बात है, लेकिन आप इस टीम से सीजन का बेहतर अंत करने की उम्मीद कर सकते हैं। मुंबई टीम में ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हैं, जिनमें निश्चित रूप से टीम को वापस खींचने की गुणवत्ता, और वापसी करने की काबिलियत है।”
यहां देखें लसिथ मलिंगा की ट्विटर पोस्ट –
@mipaltan has always been a team of comebacks. Whether or not they get through to the playoffs this year, expect them to have a strong finish to the season💙
Their core group of players and the support staff definitely have the quality to pull them back💪#Mumbaiindians— Lasith Malinga (@malinga_ninety9) April 16, 2022
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने 6 मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) का अगला मुकाबला 21 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।