IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) के पूरे शेड्यूल पर डालिए एक नजर
आईपीएल के इतिहास में अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है मुंबई इंडियंस।
अद्यतन - मार्च 7, 2022 11:49 पूर्वाह्न

मुंबई इंडियंस अपने निराशाजनक 2021 अभियान को भूलकर वो आईपीएल 2022 में नए सिरे से शुरुआत करना की कोशिश करेंगे जो आधिकारिक तौर पर 26 मार्च से शुरू हो रहा है। मुंबई ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में बहुत सारी उम्मीदों के साथ प्रवेश किया था, क्योंकि उससे पहले उन्होंने लगातार दो साल क्रमशः 2019 और 2020 संस्करणों में खिताब जीता था।
पिछले सीजन में मुंबई इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब की हैट्रिक जीतने वाली एकमात्र टीम बन सकती थी लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए कुछ भी सही नहीं रहा और टीम सीजन के अंत में पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 मार्च को मार्की टूर्नामेंट के 15 वें संस्करण के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की।
इस सीजन में पहला मुकाबला पिछले साल के फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स और रनरअप कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बीच, पांच बार की चैंपियन मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को ब्रेबोर्न के सीसीआई स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। मुंबई इंडियंस के लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती उनका मध्यक्रम होगा। जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि कायरन पोलार्ड किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। मुंबई ने मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कायरन पोलार्ड को सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया था।
यहां पर क्लिक करके MI का IPL 2022 के पूरे शेड्यूल का पीडीएफ करें डाउनलोड
यहां पर देखिए मुंबई इंडियंस का IPL 2022 का पूरा शेड्यूल
| मैच नंबर | दिन | तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
| 2 | रविवार | मार्च 27, 2022 | DC vs MI | 3:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
| 9 | शनिवार | अप्रैल 2, 2022 | MI vs RR | 3:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 14 | बुधवार | अप्रैल 6, 2022 | KKR vs MI | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
| 18 | शनिवार | अप्रैल 9, 2022 | RCB vs MI | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
| 23 | बुधवार | अप्रैल 13, 2022 | MI vs PBKS | 7:30 PM | एमसीए स्टेडियम – पुणे |
| 26 | शनिवार | अप्रैलl 16, 2022 | MI vs LSG | 3:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
| 33 | गुरुवार | अप्रैल 21, 2022 | MI vs CSK | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 37 | रविवार | अप्रैल24, 2022 | LSG vs MI | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 44 | शनिवार | अप्रैल 30, 2022 | RR vs MI | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 51 | शुक्रवार | मई 6, 2022 | GT vs MI | 7:30 PM | ब्रेब्रोन स्टेडियम – सीसीआई |
| 56 | सोमवार | मई 9, 2022 | MI vs KKR | 7:30 PM | डीवाई पाटिल स्टेडियम |
| 59 | गुरुवार | मई 12, 2022 | CSK vs MI | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 65 | मंगलवार | मई 17, 2022 | MI vs SRH | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |
| 69 | शनिवार | मई 21, 2022 | MI vs DC | 7:30 PM | वानखेड़े स्टेडियम |