IPL 2022 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी की अपनी नई जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी की अपनी नई जर्सी

मुंबई इंडियंस की इस नई जर्सी में काफी अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं।

Mumbai Indians’ new jersey. (Photo source: Twitter)
Mumbai Indians’ new jersey. (Photo source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन को शुरू होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियों को अभी से शुरू कर दिया है और इसी कड़ी टीमों के कई अहम खिलाड़ी भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ने लगे हैं। अब 5 बार इस खिताब को अभी तक अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने आगामी सीजन के लिए अपनी नई जर्सी से पर्दा उठा दिया है।

इस नई जर्सी का कलर ब्लू है जो लगातार टीम पहनकर खेलने मैदान में उतरती है, इसके अलावा जर्सी के ऊपरी हिस्से में कोई अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन निचले हिस्से में ब्लू के साथ नेवी ब्लू का समायोजन जरूर है तो पहली बार मुंबई इंडियंस की जर्सी में देखने को मिल रहा है। जिसके बाद इस नई जर्सी के सामने आने के बाद फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

IPL के अभी तक के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। जिसमें उन्होंने 5 बार इस खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन साल 2021 के सीजन में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस एकबार फिर से पूरी ताकत के साथ वापसी करने की कोशिश करेगी।

क्या मुंबई इंडियंस एक और ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो पाएगी?

बाकी IPL फ्रेंचाइजियों के मुकाबले मुंबई इंडियंस को देखा जाए तो उनके पास एक से एक धाकड़ घरेलू और विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। जिसमें उन्होंने इस सीजन के मेगा ऑक्शन के दौरान इशान किशन को खरीदने के लिए 15 करोड़ 25 लाख रुपए की रकम को खर्च कर दिया था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ रुपए खर्च करके जोफ्रा आर्चर को भी अपनी टीम का सदस्य बनाया लेकिन वह इस आगामी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मुंबई इंडियंस IPL 2022 के सीजन में अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी।

यहां पर देखिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सम्स, टिमाल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्दी, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फेबियन एलन।

close whatsapp