IPL 2022: तिलक वर्मा से लेकर उमेश यादव, इन खिलाड़ियों को नील ओ ब्रायन, निखिल चोपड़ा ने अपनी लिस्ट में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: तिलक वर्मा से लेकर उमेश यादव, इन खिलाड़ियों को नील ओ ब्रायन, निखिल चोपड़ा ने अपनी लिस्ट में किया शामिल

निखिल चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा को इस लिस्ट में शामिल किया।

Nikhil Chopra. (Photo Source: CT)
Nikhil Chopra. (Photo Source: CT)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में इस बार जहां एक जगह सभी टीमों को अपने मनचाहा खिलाड़ी मिला वहीं कुछ टीमें इस बार अपने पुराने खिलाड़ियों को खोने के बाद जीत की लय प्राप्त नहीं कर पाई है। कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीत लिया। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है खिलाड़ियों का पोटेंशियल निकल कर बाहर आ रहा है।

इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीमों को यह जरूर बता दिया कि, हां आपने मेरे ऊपर जितने रुपए खर्च किए थे वो सही साबित हुए। इसी के साथी पूर्व क्रिकेटर नील ओ ब्रायन और निखिल चोपड़ा ने उन खिलाड़ियों को चुना है जिन्होंने इस IPL सीजन में अपनी टीमों को उनकी खरीदारी को सही साबित किया।

नील ओ ब्रायन इस सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा तिलक वर्मा का प्रदर्शन देखने के बाद उनके कायल हो गए। तिलक का प्रदर्शन ओ ब्रायन को काफी अच्छा लगा और आपको बता दें तिलक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तिलक के बाद ओ ब्रायन ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर महेश तीक्षणा को अपनी टीम में शामिल किया।

महेश ने चेन्नई के लिए कई अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही ओ ब्रायन को सनराइजर्स हैदराबाद के एडिन माक्ररम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा लगा। उनकी माने तो, माक्ररम ने हैदराबाद के लिए कई मुकाबलों में छोटी लेकिन अहम पारियां खेली हैं।

उन्होंने क्रिक्ट्रैकर के ‘नॉट जस्ट क्रिकेट’ SKY.NET 247 शो में कहा कि, मैं तिलक वर्मा जो मुंबई के हैं उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट से अभी तक 250 रन से ज्यादा बनाए हैं। तीक्षणा जो CSK टीम का हिस्सा हैं उनकी गेंदबाजी देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनको चेन्नई की टीम ने बहुत सस्ते में खरीदा था और यह सही साबित हुआ है।

एडिन माक्ररम हैदराबाद के लिए सही साबित हो रहे हैं। वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से हैदराबाद को बल्लेबाजी में काफी मजबूती दे रहे हैं। आराम से अपना समय लेकर बाद में वो गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं।

निखिल चोपड़ा की पहली पसंद डेवाल्ड ब्रेविस

निखिल चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा को इस लिस्ट में शामिल किया। इसके बाद उन्होंने अनुभवी भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव और उमेश यादव को लिस्ट में शामिल किया। चोपड़ा को इस बात की हैरानी है कि उमेश को ऑक्शन के पहले राउंड में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि उमेश काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

निखिल चोपड़ा ने कहा, पहले स्थान में मैं ब्रेविस को चुनूंगा उसके बाद तिलक वर्मा जैसे कि वो प्रदर्शन कर रहे हैं। उसके बाद कुलदीप यादव और फिर उमेश यादव। मैं काफी हैरान था जब उमेश को ऑक्शन के पहले राउंड में किसी टीम ने नहीं खरीदा। लेकिन अब उनके प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।

नील ओ ब्रायन के चुने हुए खिलाड़ी: तिलक वर्मा, महेश तीक्षणा, एडिन माक्ररम

निखिल चोपड़ा के चुने हुए खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, उमेश यादव

close whatsapp