IPL 2022: अब तो हद ही हो गई रियान पराग भी विराट कोहली को ज्ञान देते फिर रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: अब तो हद ही हो गई रियान पराग भी विराट कोहली को ज्ञान देते फिर रहे हैं!

क्या अब कोहली के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि उन्हें रियान पराग जैसे युवाओं से भी सलाह लेनी पड़े!

Virat Kohli and Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)
Virat Kohli and Riyan Parag. (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में जहां युवा खिलाड़ी अपने बेहतर से बेहतरीन प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरे रहे हैं, वहीं क्रिकेट की दुनिया के कई अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज अपने संघर्ष के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं।

हालांकि, इस समय विराट कोहली का भयानक फॉर्म क्रिकेट बिरादरी के बीच चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा है, और हर दिन कोई न कोई भारतीय बल्लेबाज को सलाह बांटे फिर रहे हैं। आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अनुभवी बल्लेबाज ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक 16 के औसत से केवल 128 बनाए है, जो 2008 के बाद से उनका सबसे खराब औसत है। विराट कोहली के फॉर्म को देखते हुए उन्हें ब्रेक की सलाह दी जा रही हैं।

विराट कोहली को कोई क्या ही सलाह देगा

इस बीच, राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ऑलराउंडर रियान पराग को हाल ही में विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म पर उनकी राय पूछी गई, जिस पर उन्होंने करारा जवाब दिया है। रियान पराग को एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि ‘आप अभी विराट कोहली को क्या सलाह देंगे?’ जिस पर ऑलराउंडर ने शानदार तरीके से जवाब देते हुए पूर्व कप्तान को अकेला छोड़ देने कहा और साथ ही उन्हें सर्वकालिक महान क्रिकेटर बताया।

रियान पराग ने ट्विटर पर लिखा: “हम में से कोई भी विराट कोहली को सलाह देने लायक नहीं हैं, GOAT को अपना काम करने छोड़ देना चाहिए।” उन्होंने कोहली को GOAT बताया, जिसका अर्थ है- ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।

आपको बता दें, आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली के आंकड़ों में भारी गिरावट देखी गई है। इस समय 33-वर्षीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी कोई भी रणनीति काम नहीं कर रही है, लेकिन वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्ले के साथ मैदान में उतर रहे हैं।

close whatsapp