IPL 2022 के मेगा ऑक्शन को लेकर 590 खिलाड़ियों की लिस्ट को किया गया जारी, आप भी देखिए कितने भारतीय और विदेशी खिलाड़ी हैं इसमें
इस लिस्ट में कुल 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Feb 1, 2022 2:49 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को काफी बेसब्री है। जिसमें इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने नाम को रजिस्टर कराया था। जिसके बाद प्लेयर ऑक्शन को लेकर 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
IPL का यह 15वां संस्करण होगा जिसके मेगा ऑक्शन में इस बार एक से एक बड़े दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। 590 खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें से 228 खिलाड़ी कैप्ड जबकि 335 खिलाड़ी अनकैप्ड कैटेगिरी के हैं, वहीं 7 खिलाड़ी एसोसिएट देश के शामिल किए गए हैं। इस बार प्लेयर ऑक्शन में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम हिस्सा बनने जा रहे हैं।
जिसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, इशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव के अलावा कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। जिनके नामों की गूंज ऑक्शन के दौरान सुनाई देने वाली है।
इस बार IPL में 8 की जगह 10 फ्रेंचाइजी दिखने वाली हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा लखनऊ सुपरजायंट्स और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी शामिल है। जिसके चलते पिछले सीजन के मुकाबले इस बार का ऑक्शन काफी बड़ा होने वाला है।
48 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपए में किया शामिल
आईपीएल में अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया गया है, जिसमें कुल 48 खिलाड़ियों ने खुध को शामिल किया है। इसके अलावा 20 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने खुद को 1.5 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में शामिल किया है। इसके अलावा 34 खिलाड़ियों ने खुद को 1 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में शामिल किया है।
वहीं IPL हमेशा एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है, जिसमें युवा खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा तरजीह दी जाती है और इसी में इस बार अंडर-19 स्टार खिलाड़ी यश ढुल, विक्की ओसवाल, राजवर्धन हेंगारगेकर के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। इस बार ऑक्शन में 370 भारतीय खिलाड़ी जबकि 220 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।