IPL 2022 सीजन के बाकी बचे मैचों में थाला महेंद्र सिंह धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलेंगे
धोनी ने जडेजा के फैसले को स्वीकार करते हुए फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभालने का फैसला किया है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 30, 2022 7:44 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन की शुरुआत होने से कुछ समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की अब तक कप्तानी संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को ये जिम्मेदारी सौंपते हुए बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला किया था। सभी को उम्मीद थी कि जडेजा भी धोनी की तरह से इस भूमिका में खरे उतरेंगे।
लेकिन इस सीजन में IPL इतिहास की दूसरे सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम अब तक साबित नहीं हुआ। जिसमें टीम ने अब तक खेले 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 में ही जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। जिसके चलते टीम के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता भी अब लगभग बंद सा दिखाई दे रहा है।
वहीं रवींद्र जडेजा पर भी टीम की लगातार हार का दबाव साफतौर पर देखने को मिल रहा है, जिसमें वह गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। जिसके बाद अब जडेजा ने सीजन के बाकी बचे मुकाबलों को लेकर कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने का फैसला लेते हुए धोनी को फिर से यह जिम्मेदारी सौंप दी है।
फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किया गया आधिकारिक बयान
चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ऑफीशियल वेबसाइट की तरफ से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी को साझा किया गया कि, जडेजा की जगह पर अब सीजन के बाकी बचे मुकाबलों में एक बार फिर सो धोनी कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आयेंगे। CSK की टीम इस समय अंकतालिका में 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर काबिज है, जिसके बाद यहां से प्लेऑफ में पहुंचान उनके लिए काफी मुश्किल दिख रहा है।
CSK की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, रवींद्र जडेजा ने फैसला लिया कि वह अपने खेल पर अधिक ध्यान देने के धोनी से कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से संभालने का आग्रह किया। जिसे धोनी ने स्वीकार कर लिया है और अब वह सीजन के बाकी बचे मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे।
यहां पर देखिए उस आधिकारिक बयान को:
📢 Official announcement!
Read More: 👇#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 30, 2022