IPL 2022: LSG के खिलाफ हार के बाद DC को मिला एक और जख्म, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: LSG के खिलाफ हार के बाद DC को मिला एक और जख्म, कप्तान ऋषभ पंत पर लगा जुर्माना

न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत DC का जारी सीजन में यह पहला अपराध था।

Rishabh Pant (Image Source: IPL/BCCI)
Rishabh Pant (Image Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 7 अप्रैल को खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में नई फ्रेंचाइजी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से मात देकर आईपीएल की अंकतालिका में दूसरा स्थान अर्जित कर लिया है।

यह दिल्ली कैपिटल्स (DC) की जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार दूसरी हार है, और यह जख्म काफी नहीं था कि अब कप्तान ऋषभ पंत धीमी ओवर-रेट बनाए रखने का दोषी पाया गया है। मैच के बाद आईपीएल (IPL) ने घोषणा की हैं कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मिला एक और जख्म

जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत, मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान केन विलियमसन के साथ इस सीजन में एक-एक बार धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए दंडित किए जाने वाले तीसरे कप्तान बने।

आईपीएल (IPL) ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा: “दिल्ली कैपिटल्स (DC) पर 7 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि आईपीएल (IPL) की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट से संबंधित टीम की यह सीजन की पहली गलती थी, तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

मैच की बात करे तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पृथ्वी शॉ (61) के अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत के नाबाद 39 रनों की बदौलत 149 रनों का स्कोर खड़ा किया। 150 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने क्विंटन डी कॉक (80) की धमाकेदार पारी के बदौलत यह मैच आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत लिया। क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

close whatsapp