केकेआर के खिलाफ मैच के बाद कुलदीप यादव ने खोली अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी की पोल!
आईपीएल 2022 में अब तक 10 विकेट ले चुके हैं कुलदीप यादव।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2022 1:36 अपराह्न

कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और इस सीजन उन्होंने कई प्रमुख बल्लेबाजों को अपनी फिरकी से परेशान किया है। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर रविवार (10 अप्रैल) को अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ उतरे और वहां उन्होंने मैच विनिंग प्रदर्शन करे हुए चार विकेट लिए।
मैच में शानदार करने गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने अंत में आराम से 44 रनों से मुकाबला जीत लिया। कुलदीप की यह वास्तव में शानदार वापसी रही है क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कठिन समय का सामना किया है। उन्हें आईपीएल 2020 में सिर्फ चार मैच खेलने का मौका मिला, बाद में वो चोटिल होने के कारण उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था और जब उन्होंने बाद में वापसी की तो उन्हें लगातार मौके भी नहीं मिले।
दिल्ली फ्रेंचाइजी और ऋषभ पंत को लेकर पंत ने दिया बड़ा बयान
कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद कुलदीप यादव काफी खुश नजर आए और उन्होंने कुछ बड़े बयान भी दिए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत जो उन्हें गेंदबाजी के दौरान विकेट के पीछे से काफी मदद करते हैं उनकी भी तारीफ की। मैच के बाद कुलदीप ने कहा कि, ‘मैं यहां के माहौल का लुत्फ उठा रहा हूं और मुझे टीम से अच्छा समर्थन मिल रहा है। ऋषभ स्टंप्स के पीछे से भी मेरा अच्छी तरह से मार्गदर्शन करते हैं।”
इस बीच, 27 वर्षीय कुलदीप ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ भी अलग करने की कोशिश नहीं की है और अपनी लय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने ज्यादा कुछ करने की कोशिश नहीं की है और मैं अपनी लय पर ध्यान दे रहा हूं। जब मैंने भारतीय टीम में वापसी की तो मैंने यही किया। मैं अपनी गेंदबाजी और अच्छी लेंथ गेंदबाजी का लुत्फ उठाता हूं। मैंने श्रेयस के साथ-साथ कमिंस के खिलाफ भी लेंथ को पीछे रखा।”
इस सीजन में कुलदीप के शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए पंत ने बताया कि स्पिनर अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर रहा है और परिणाम स्पष्ट है। दिल्ली के कप्तान ने कहा कि, “कुलदीप एक साल से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे हैं। हम यहां उनका पूरा समर्थन कर रहे हैं।”