IPL 2022: कुलदीप यादव के साथ ऐसा क्या कर दिया ऋषभ पंत ने जो माइकल वॉन ने लगा दी उनकी क्लास
KKR के खिलाफ ऋषभ पंत की कप्तानी से बेहद नाराज हैं माइकल वॉन!
अद्यतन - अप्रैल 29, 2022 4:04 अपराह्न

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन 28 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 41वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) की एक की रणनीति से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं थे। हालांकि, यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चार विकेट से जीत लिया, लेकिन माइकल वॉन को अब भी एक शिकायत है।
केकेआर (KKR) के खिलाफ पिछले आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच में ऋषभ पंत ने जिस तरह से कुलदीप यादव को संभाला उससे माइकल वॉन बिल्कुल भी प्रभावित नहीं थे। इस मैच में ललित यादव और शार्दुल ठाकुर ने तीन- तीन ओवर फेंके और बिना कोई विकेट लिए दोनों ने 32 रन गवाएं, जबकि कुलदीप यादव ने अपने तीन ओवरों में मात्र 14 देते हुए चार विकेट झटके। इस मैच में मुस्तफिजुर रहमान को भी तीन विकेट मिले।
कुलदीप यादव को लेकर ऋषभ पंत की कप्तानी पर भड़के माइकल वॉन
लेकिन मुद्दा यह हैं कि जब चाइनामैन स्पिनर शानदार फॉर्म में थे और चार विकेट भी चटका चुके थे, तो फिर उन्हें अपना चार ओवरों का कोटा पूरा करने क्यों नहीं दिया गया? ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव कि जगह अन्य गेंदबाजों पर भरोसा जताकर स्पिनर से पंजा जड़ने का मौका छीन लिया, जिसके कारण माइकल वॉन सहित कई अन्य दिग्गजों ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान के इस फैसले पर सवाल उठाए और नाराजगी जताई।
माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, “अजीब कप्तानी!!! इतनी बेहतरीन गेंदबाजी के बाद भी कुलदीप यादव को अपना कोटा पूरा नहीं करने दिया गया..!!!!”
Strange captaincy !!! @imkuldeep18 4-14 off 3 !!!! Doesn’t bowl his full quota … !!!! #IPL2022
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 28, 2022
खैर, ऋषभ पंत का यह फैसला टीम पर भारी नहीं पड़ा, क्योंकि केकेआर KKR 20 ओवरों में केवल 146 रन ही बना पाई, जिसे दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने डेविड वार्नर (42) और रोवमैन पॉवेल (33*) के बदौलत 19 ओवरों में ही हासिल कर लिया और यह मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया।