IPL 2022: देखिए वीडियो- दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को समझाई उनकी जिम्मेदारियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: देखिए वीडियो- दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों को समझाई उनकी जिम्मेदारियां

दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अगला मुकाबला 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

Ricky Ponting Speech. (Photo Source: Twitter/Delhi Capitals)
Ricky Ponting Speech. (Photo Source: Twitter/Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने 2 अप्रैल को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के एक मुकाबले में टीम को गुजरात टाइटन्स  से मिली 14-रनों की शिकस्त के बाद खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरक बात कही है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अक्सर ड्रेसिंग रूम में न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए, बल्कि उनके प्रयासों की सराहना करने के लिए भी इस तरह के इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करती है।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से मिली करीबी हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के अलावा उन्हें उनकी जिम्मेदारी  समझाई, और कहा इस तरह की हार से बचने के लिए उन्हें खुद रास्ता निकालना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अब तक औसत क्रिकेट खेली

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने आईपीएल 2022 (IPL 2022) अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ चार विकेट की जीत के साथ किया, लेकिन ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम को दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करना बड़ा। जिसके बाद रिकी पोंटिंग ने कहा दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम को परिणामों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय एक बार में एक ही मैच पर ध्यान क्रेंदित करना चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा: “जब हम अपनी अगली चुनौती के लिए तत्पर होते हैं, जब अगले प्रशिक्षण के लिए तैयार होते हैं, और जब हम अंततः व्यक्तिगत रूप से अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हैं, तो इसे थोड़ा बेहतर करने का तरीका खोजना होगा। रास्ता खोजने के लिए खुद जिम्मेदारी लें और फिर हम सभी यहां कोच के रूप में आपकी मदद करने के लिए हैं।”

कोच ने अंत में  कहा: “हम स्मार्ट प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं, हम अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार होने जा रहे हैं। परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा, लेकिन हमने अच्छा किया। लेकिन हमने अब तक काफी औसत क्रिकेट खेला है। हमें दो मैच जीतने चाहिए थे। यही सकारात्मक है, जो हम गुजरात के खिलाफ हार से निकालते हैं।”

यहां देखे वीडियो –

close whatsapp