IPL 2022: शेन वॉटसन ने दिखाए अपने असली रंग, विराट कोहली के खिलाफ उगल रहे हैं जहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: शेन वॉटसन ने दिखाए अपने असली रंग, विराट कोहली के खिलाफ उगल रहे हैं जहर

क्या हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना वाला विराट कोहली कहीं खो गया हैं?

Shane Watson and Virat Kohli (Image Source: BCCI/IPL)
Shane Watson and Virat Kohli (Image Source: BCCI/IPL)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच शेन वॉटसन ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में विराट कोहली के फॉर्म पर अपनी राय साझा की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने मौजूदा फॉर्म के कारण चर्चा में हैं।

विराट कोहली, जिन्हे क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक के रूप में जाना जाता है, फिलहाल अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संघर्ष करने के बाद भारत के इस तेजतर्रार बल्लेबाज का खराब फॉर्म आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी जारी है।

आपको बात दें, शेन वॉटसन आरसीबी (RCB) के लिए आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में विराट कोहली के साथ खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच ने हाल ही में कहा हैं कि दाएं-हाथ के बल्लेबाज की ऊर्जा कम हो गई है, जो चीज उन्होंने डीसी बनाम आरसीबी मैच के दौरान नोटिस की।

विराट कोहली के ऊर्जा का स्तर गिर चूका है: शेन वॉटसन

ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर शेन वॉटसन ने कहा: “पिछले मैच में जहां दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ खेला था, इस मैच में विराट के साथ कुछ अलग था। क्योंकि मैंने उसे पहले देखा है, मैं उसके खिलाफ और उसके साथ कुछ सालों तक आरसीबी के लिए खेल चुका हूं। ऐसा लग रहा था कि उसकी ऊर्जा थोड़ी अलग थी, थोड़ी कम थी। विराट जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते हैं, तो वह हमेशा बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं, वह हर बार मैदान में ही होते हैं। अब तक वह जो कुछ कर पाया है, और इतने लंबे समय तक वैसे ही कायम रहा, वह अलौकिक है। वह एक सनकी प्रकृति का है, जिसकी तीव्रता वह अपने खेल में जारी रखने में सक्षम है।”

उन्होंने आगे कहा विराट कोहली के असामान्य तरीके से भारत की कप्तानी से हटने से उनका खेल कई तरह से प्रभावित हुआ है, क्योंकि कप्तानी उनके लिए बहुत मायने रखती थी। शेन वॉटसन ने अंत में कहा: “जो कुछ भी होता, उसके लिए भारत के लिए कप्तान के रूप में पद छोड़ने का एक बड़ा आह्वान होता। तो, किसी न किसी स्तर पर, यह थोड़ा-बहुत मानसिक दबाद देने वाला है। कोहली में ऊर्जा थोड़ी कम है, लेकिन अगर वह मैदान पर एक लड़ाई में उतरता है, तो वह उस ऊर्जा को तुरंत ढूंढ लेगा, क्योंकि वह उस प्रकार का बल्लेबाज और व्यक्ति है। वह हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहता है। मुझे पूरी उम्मीद हैं कि विराट को स्विच मिल जाएगा, वह उसे ढूंढ ही लेगा।”

 

close whatsapp