1 रन लेने के चक्कर में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज साई किशोर से भिड़ गए थे, विराट कोहली
कोहली ने इस मुकाबले में 73 रनों की शानदार पारी खेली।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - May 20, 2022 4:46 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 67वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में खेला गया। जिसमें RCB की टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करते हुए प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा हुआ है। इस मैच में टीम के लिए विराट कोहली ने 54 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार था।
इस पूरे सीजन में विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश ही दिखा था, जिसमें वह 2 लगातार मुकाबलों में पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। जिससे सभी उनको ब्रेक लेने की सलाह भी दे रहे थे। लेकिन कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस लीग मुकाबले में अपने उसी पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को ना सिर्फ जीत दिलाई बल्कि प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।
वहीं इस मैच में कोहली अपनी पारी के दौरान एक रन लेने के चक्कर में गुजरात टाइटंस टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज आर साई किशोर से काफी बुरी तरह से भिड़ गए थे। जिसके बाद वह कुछ देर के लिए ग्राउंड पर ही लेटे रहे। दरअसल किशोर नॉन स्ट्राइक एंड पर थ्रो को पकड़ने के प्रयास में थोड़ा सा पीछे की तरफ चले गए। जिसके बाद कोहली तो काफी तेजी से दौड़ते हुए आ रहे थे उनका सर सीधे जाकर किशोर से भिड़ गया जिससे वह थोड़ा तकलीफ में भी दिखाई दिए।
— Bleh (@rishabh2209420) May 19, 2022
अब यदि मुंबई अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतेगी तो RCB को मिलेगा प्लेआफ का टिकट
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पारी के दम पर टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाने में सफल रही। हार्दिक ने इस मैच में 47 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेली वहीं मिलर के बल्ले से भी 34 रनों की पारी देखने को मिली।
वहीं 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 115 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए मैच को पहले ही एकतरफा कर दिया। जिसमें फाफ अपने अर्धशतक को पूरा करने से सिर्फ 6 रनों से चूक गए। वहीं कोहली ने जहां 73 रन बनाए तो ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 18 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेली।