IPL 2023: दीपक चहर के विकल्प के तौर पर CSK की इन तीन गेंदबाजों पर होगी निगाहें
2022 के मेगा ऑक्शन में CSK ने दीपक चहर को 14 करोड़ रुपए में अपने दल में शामिल किया था।
अद्यतन - दिसम्बर 17, 2022 5:32 अपराह्न
2- गेराल्ड कोएत्ज़ी

दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास लगातार 140 केएमपीएच की रफ्तार से गेंद फेंकने की कला है। घरेलू क्रिकेट में कई बल्लेबाज उनके सामने बल्लेबाजी करने से डरते हैं। यही नहीं युवा गेंदबाज बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं।
गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अभी तक 29 टी-20 मुकाबलों में 7.76 की इकोनामी से 37 विकेट झटके हैं, वहीं उन्होंने 140.74 के स्ट्राइक रेट से 152 रन भी जड़े हैं। CSA टी-20 टूर्नामेंट में गेराल्ड कोएत्ज़ी ने 8 मुकाबलों में 7.67 की इकोनामी से 13 विकेट झटके थे जबकि 207.31 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 85 रन जड़े थे।
गेराल्ड कोएत्ज़ी का ऑलराउंड प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी सफल साबित हो सकता है। बता दें, SA20 के पहले सत्र में गेराल्ड कोएत्ज़ी जॉबर्ग सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आशंका लगाई जा सकती है कि IPL 2023 सच में भी यह बेहतरीन ऑलराउंडर CSK की ओर से खेलते हुए नजर आए।