IPL 2023: 3 CSK खिलाड़ी जो आगामी सत्र में कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन
31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - Mar 17, 2023 12:22 pm
1- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने इंग्लैंड को कई मुकाबलों में अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मुकाबले जिताएं हैं। अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज़ी लाइन अप को अपनी बल्लेबाजी से पूरी तरह से तहस-नहस कर सकते हैं।
बेन स्टोक्स ने अभी तक टी-20 में 157 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 133.39 के स्ट्राइक रेट से 3008 रन बनाए हैं जबकि 93 विकेट भी झटके हैं। IPL में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। 43 IPL मैचों में उन्होंने 134.50 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं जबकि 8.53 की इकोनॉमी से स्टोक्स ने 28 विकेट झटके हैं।
IPL 2023 के खिलाड़ी के ऑक्शन में जैसे ही बेन स्टोक्स का नाम लिया गया चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर तुरंत बोली लगाना शुरु कर दी। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। आगामी सत्र में उनका प्रदर्शन भी देखने लायक होगा।