324 शब्दों में जाने RCB के नए तेज गेंदबाज आकाशदीप के बारे में
बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं तेज गेंदबाज आकाशदीप।
अद्यतन - मार्च 31, 2022 1:58 अपराह्न

IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने जीत का खाता खोल लिया है, जहां कल KKR के खिलाफ हुए मुकाबले में RCB की तरफ से गेंदबाज आकाशदीप, वानिन्दु हसरंगा और हर्षल ने टीम के लिए जीत की कहानी लिखने का शुरू किया। वहीं इस कहानी को अंजाम दिनेश कार्तिक ने पहुंचाया, वहीं बीच में भी फाफ की टीम के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। इस बीच अपनी रफ्तार से सभी को मोहित करने वाले आकाशदीप ने जमकर सुर्खियां बटोरी, वहीं सभी के मन में सवाल है कि आखिर ये आकाशदीप है कौन?
आकाशदीप की रफ्तार नहीं समझ पाई श्रेयस की KKR
कोलकाता की टीम ने लीग का जीत के साथ आगाज किया था, जहां टीम ने अपने पहले ही मैच में चेन्नई को मात दी थी। तो दूसरी ओर RCB को अपने पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और कल के मुकाबले में टीम जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरी थी। जहां मुकाबले की शुरूआत छोटे टारगेट से हुई, लेकिन उसके बावजूद भी ये मैच काफी रोमांचक बन गया है। जिसकी शुरूआत आकाशदीप की गेंदबाजी ने कर दी थी और उनकी रफ्तार के आगे KKR के बल्लेबाज ढेर हो गए।
*बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं तेज गेंदबाज आकाशदीप।
*बंगाल से खेलते हैं अपना घरेलू क्रिकेट, 2019 में किया था डेब्यू।
*आकाशदीप किसान परिवार से आते हैं, कड़ी मेहनत के बाद मिला ये मुकाम।
*2021 में सुंदर के चोटिल होने के बाद RCB में मिली थी आकाशदीप को जगह।
RCB के गेंदबाजों ने कर दिया कमाल
KKR ने पहले खेलते हुए 128 रन ही बनाए, वहीं RCB की तरफ से आकाशदीप ने 3 विकेट लिए तो वानिन्दु हसरंगा को 4 विकेट मिले और हर्षल ने 2 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद RCB की शुरूआत बल्लेबाजी में अच्छी नहीं रही, लेकिन बाद में रदरफर्ड और शाहबाज की साझेदारी ने टीम की जीत की भूमिका रख दी, वहीं बाद में कार्तिक ने टीम को जीत दिला दी।