IPL 2023: केन विलियमसन को लेकर इन तीन टीमों के बीच में हो सकती है जबरदस्त भिड़ंत - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: केन विलियमसन को लेकर इन तीन टीमों के बीच में हो सकती है जबरदस्त भिड़ंत

विलियमसन ने IPL में अभी तक 76 मुकाबलों में 126.03 के स्ट्राइक रेट से 1667 रन बनाए हैं।

2- चेन्नई सुपर किंग्स

Kane Williamson
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि IPL 2023 के बाद महेंद्र सिंह धोनी इस मुख्य टूर्नामेंट से संन्यास ले सकते हैं। टीम ने पिछले सत्र में पहले रवींद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया लेकिन वो अच्छी कप्तानी नहीं कर पाए। इसके बाद मजबूरन महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान नियुक्त किया गया।

चेन्नई फ्रेंचाइजी को इस समय कप्तान की बेहद जरूरत है और केन विलियमसन के प्रदर्शन को देखते हुए वो उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज की भी बेहद जरूरत है।

केन विलियमसन रॉबिन उथप्पा के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। बता दें, रोबिन उथप्पा ने नंबर 3 पर चेन्नई फ्रेंचाइजी की ओर से कमाल की बल्लेबाजी की थी और अब उनकी जगह केन विलियमसन को इस फ्रेंचाइजी से खेलते हुए देखा जा सकता है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp