IPL 2023 में इन पांच खिलाड़ियों ने की जबरदस्त वापसी - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में इन पांच खिलाड़ियों ने की जबरदस्त वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

3- मोहित शर्मा

Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Mohit Sharma (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पूरे सीजन में मोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल और हार्दिक पांड्या के साथ मोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजी क्रम को काफी अच्छी तरह से संभाला।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मोहित शर्मा ने कुल 13 मुकाबलों में 24 विकेट हासिल किए। क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहित शर्मा ने 2.2 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस पूरे सीजन में मोहित शर्मा की गेंदबाजी की सभी लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी मोहित शर्मा की गेंदबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी परेशानियों का सामना किया। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली हो लेकिन मोहित शर्मा ने सभी का दिल जीत लिया।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp