IPL 2023 में इन पांच खिलाड़ियों ने की जबरदस्त वापसी - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में इन पांच खिलाड़ियों ने की जबरदस्त वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

2- अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे के ऊपर बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। दो मुकाबलों के बाद टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोटिल हो गए और अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग XI में शामिल किया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी अजिंक्य रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में भी अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 71 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp