IPL 2023: मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों द्वारा हुई यह पांच बड़ी गलती
23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 2:42 अपराह्न
3- सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में अपने दल में किया शामिल

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए टी-20 क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने अभी तक सबसे छोटे प्रारूप में 99 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 148.38 के स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाए हैं।
हैरी ब्रूक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 20 टी-20 मुकाबलों में 137.77 के स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। हाल ही में संपन्न हुई पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 3 मुकाबलों में 468 रन जड़े थे। ब्रूक के लिए 2022 सत्र काफी शानदार रहा और इसी वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
हैरी ब्रूक के पास टी-20 क्रिकेट का काफी अनुभव है। हालांकि उनको इंडियन प्रीमियर लीग में 13.25 करोड़ रुपए में खरीदना काफी हैरान कर देने वाला फैसला है। कहीं हैदराबाद का यह फैसला उन्हीं के लिए गलत साबित ना हो जाए।