IPL 2023: मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों द्वारा हुई यह पांच बड़ी गलती
23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 2:42 अपराह्न
2- लखनऊ सुपर जाइंट्स ने निकोलस पूरन के लिए खर्च किए 16 करोड़ रुपए

टी-20 क्रिकेट में निकोलस पूरन का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कई मुकाबलों में वेस्टइंडीज के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की है। निकोलस पूरन ने अभी तक 256 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 141.15 के स्ट्राइक रेट से 4942 रन बनाए हैं। IPL की बात की जाए तो निकोलस पूरन ने 47 मुकाबलों में 151.24 के स्ट्राइक रेट से 912 रन जड़े हैं।
IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इविन लुईस को रिलीज कर दिया था और अब निकोलस पूरन को टीम में शामिल करते हुए उन्होंने लुईस की जगह को पूरी तरह से भर दिया। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने दल में शामिल करने के लिए 16 करोड़ रुपए शामिल किए।
निकोलस पूरन के लिए 2022 साल इतना अच्छा नहीं रहा था। कैरीबियन प्रीमीयर लीग में उन्होंने 10 मुकाबलों में 117.39 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी वो आउट ऑफ फॉर्म रहे थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 3 मुकाबलों में 86.20 के स्ट्राइक रेट से महज 25 रन बनाए थे।