IPL 2023: मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों द्वारा हुई यह पांच बड़ी गलती
23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।
अद्यतन - जनवरी 5, 2023 2:42 अपराह्न
1- मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में कैमरन ग्रीन का नाम काफी तेजी से ऊपर आया है। उन्होंने अभी तक अपनी टीम के लिए 13 मुकाबले खेले हैं जिसमें ग्रीन ने 90.34 के स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 5.03 की इकोनामी से ग्रीन ने 11 विकेट हासिल किए हैं।
टी-20 की बात की जाए तो कैमरन ग्रीन ने 8 मुकाबलों में 173.75 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं जबकि 5 विकेट भी हासिल किए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ग्रीन ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। इसी को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें आगामी सत्र के लिए 17.5 करोड़ रुपए खर्च किए।
भले ही टी-20 क्रिकेट में ग्रीन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हो लेकिन उनके पास अभी भी काफी काम अनुभव है। उन्होंने अभी तक सिर्फ 21 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिनमें से 8 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में यह उनका पहला सत्र होगा।