IPL 2023: मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों द्वारा हुई यह पांच बड़ी गलती

23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।

Advertisement

Cameron Green (Image Source: Twitter)

23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया। इस बेहतरीन ऑक्शन में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

Advertisement
Advertisement

कई फ्रेंचाइजी ऐसी भी थी जिन्होंने अनुभवी टी-20 खिलाड़ियों को उनकी बेस्ट प्राइस में ही अपनी टीम में शामिल कर लिया पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा को 50 लाख रुपए में खरीदा जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब अल हसन को 1.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

हालांकि फ्रेंचाइजियों द्वारा कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिली। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के ऊपर हद से ज्यादा बड़ी बोली लगा दी।

यह रही वो 5 बड़ी गलतियां जो फ्रेंचाइजियों ने IPL 2023 ऑक्शन के दौरान की:

5- दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल:

Mukesh Kumar (Image Source: BCCI)

भारतीय घरेलू क्रिकेट में मुकेश कुमार ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इस शानदार खिलाड़ी ने 33 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 21.49 के औसत से 123 विकेट झटके हैं। टी-20 प्रारूप की बात की जाए तो मुकेश कुमार ने 23 मुकाबलों में 7.20 की इकोनामी से 25 विकेट हासिल किए हैं।

IPL 2023 ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को 5.5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। भले ही मुकेश कुमार ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या इस शानदार खिलाड़ी के ऊपर इतनी बड़ी बोली लगाना सही था?

बता दें, मुकेश कुमार ने अभी तक ना तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मुकाबला खेला है और ना ही उनके पास IPL का अनुभव है। दिल्ली फ्रेंचाइजी के पास पहले से ही भारतीय तेज गेंदबाज की लंबी लिस्ट शामिल है। उनके पास खलील अहमद, चेतन सकारिया, कमलेश नगरकोटी मौजूद है। अब देखना यह होगा कि क्या मुकेश कुमार प्लेइंग XI में शामिल होते हैं या नहीं?

Page 1 / 5
Next

Advertisement