IPL 2023: 5 पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की जगह कर सकती है अपनी टीम में शामिल
पंत आईपीएल 2023 में नही खेलेंगे इस बात की पुष्टि टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने की है।
अद्यतन - Jan 12, 2023 7:08 pm

आईपीएल 2023 के शुरू होने में अब कुछ महीने ही बचे हैं। सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियां करने में लगी हुई हैं। तो वहीं आईपीएल के 16वें सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका तब लगा जब टीम के कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
गौरतलब है कि पंत का इस समय मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। बता दें कि यहां पंत के दाएं पैर की लीगामेंट सर्जरी हुई है जिसकी वजह से वह क्रिकेट से 4 महीने से अधिक समय तक दूर रह सकते हैं। वही पंत को लेकर टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पंत आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
तो वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल में पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल 2023 में चोटिल ऋषभ पंत का परफैक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। तो कौन हैं ये पांच खिलाड़ी आइए जानते हैं-
5) आर्युन जुयाल (Aryan Juyal)
![]()
आर्युन जुयाल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 28 लिस्ट ए मैचों में 41.04 की शानदार औसत से 1026 रन बनाए हैं। तो उनके टी-20 आंकड़ो के बारे में आपको बताएं तो वह 14 टी-20 मैचों में 285 रन ठोक चुके हैं।
बता दें कि वह आईपीएल 2023 में चोट के चलते ना खेल पाने की वजह से पंत का वह एकदम सटीक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। बता दें कि विजय हजारे ट्राॅफी 2022 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते आर्यन ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था।