IPL 2023: इन पांच अनजान तेज गेंदबाजों (Bowlers) पर लग सकती है बड़ी बोली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 3:27 अपराह्न
2- ल्यूक वुड (Luke Wood)

इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में ल्यूक वुड ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 60 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 35.18 के औसत से 132 विकेट झटके थे। टी-20 प्रारूप में उन्होंने 84 मुकाबलों में 8.34 की इकोनामी से 77 विकेट हासिल किए थे।
द हंड्रेड 2022 टूर्नामेंट में वुड ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 9 मैचों में 8.25 की इकोनामी से 10 विकेट हासिल किए थे। उनकी बेहतरीन की निकासी की वजह से ट्रेंट रॉकेट्स ने अपना पहला कप जीता था। इंग्लैंड के लिए इस शानदार गेंदबाज ने दो मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट हासिल किए हैं।
वुड के पास गेंदबाजी में काफी वैरायटी है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने अपना नाम खुद ही बनाया है। यह तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो