IPL 2023: इन पांच अनजान तेज गेंदबाजों (Bowlers) पर लग सकती है बड़ी बोली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 3:27 अपराह्न
1- पॉल वैन मीकेरेन (Paul van Meekeren)

नीदरलैंड की टीम के लिए पॉल वैन मीकेरेन हमेशा से ही सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। नई गेंद से वो काफी घातक गेंदबाज साबित हो सकते हैं। बल्लेबाज उनके सामने बल्लेबाजी करने से डरते हैं। पॉल वैन मीकेरेन ने अभी तक 58 टी-20 मुकाबलों में 6.99 की इकोनामी से 64 विकेट हासिल किए हैं।
पॉल वैन मीकेरेन का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी काफी कमाल का रहा था। उन्होंने 8 मुकाबलों में 6.38 की इकोनामी से 11 विकेट झटके थे। जिंबाब्वे के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे जिसके बदौलत टीम 117 रन ही बना सकी थी।
पॉल वैन मीकेरेन ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा है। वो मुकाबले के किसी भी समय आकर बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। वो सिर्फ टीम में शामिल ही नहीं किए जाएंगे बल्कि प्लेइंग XI में भी जल्द से जल्द देखे जाएंगे।