IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया
चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था।
अद्यतन - Jan 19, 2023 12:55 pm
4- नारायण जगदीशन

IPL के पिछले सत्र में नारायण जगदीशन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे। उन्होंने इस सत्र में कुल 2 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 40 रन बनाए। IPL 2022 के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 33 गेंदों में 39 रन बनाए।
हालांकि चेन्नई फ्रेंचाइजी को उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अगले सत्र से पहले नारायण को रिलीज कर दिया। बता दें, नारायण जगदीशन ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंदों में 277 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। यही नहीं उन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट में लगातार पांच शतक जड़ इतिहास रच दिया।
नारायण जगदीशन इस समय शानदार फॉर्म में है और उनका ये फॉर्म चेन्नई के लिए काफी कारगर साबित होता। एक और बात यह भी है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में सिर्फ एमएस धोनी ही है। नारायण जगदीशन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 90 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया।