IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था।

3- जयदेव उनादकट

Jaydev Unadkat
Jaydev Unadkat. (Photo Source: Twitter)

भारतीय घरेलू क्रिकेट में जयदेव उनादकट एक बहुत ही जाने-माने नाम है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जयदेव उनादकट ने 99 मुकाबलों में 22.65 के औसत से 370 विकेट झटके हैं। IPL में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। उन्होंने 91 मुकाबलों में 8.79 की इकोनामी से 91 विकेट हासिल किए हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में जयदेव उनादकट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 मुकाबलों में 3.33 की इकोनामी से 19 विकेट झटके थे। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से उनादकट को भारतीय टेस्ट दल में फिर से शामिल किया गया।

चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र के लिए एक अनुभवी तेज गेंदबाज को अपने दल में जरूर शामिल करना चाहिए था। भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाजों में उनके पास सिर्फ दीपक चहर है। जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आगामी सत्र के लिए अपने दल में शामिल किया।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp